Powered By Blogger

Tuesday, July 9, 2013

' बुनकर एकता मंच ' ने जागरूकता रैली निकली !


 ( बजरडीहा बनारस का मुस्लिम और बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है जहा पर कोरेक्स (कोरस) सिरफ का नशे के रूप में इस्तेमाल करते है औसतन हर घर नशे का शिकार है । जिससे नशा करने वाले व्यक्ति अपने घरो के बरतन जैसे व अन्य सामानों को भी बेच देते है और चोरी करने प्रवित्ति भी बढ़ी है परिवार के किसी सदस्य के नशा करने पर सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान होती है । जिसको लेकर 'बुनकर एकता मंच ' ने जिला चिकित्सा अधिकारी को एक अप्लिकेसन लिखा व परचा निकाल कर कम्पैन किया ,पोस्टर चस्पा किया और जागरूकता रैली निकली । :- बीसीएम .)
नोट :- कोरस ,कोरेक्स सिरफ को ही आम भाषा  में बोलते है । 
-----------------------------------------------------------------------------------
सेवा में ,
         मुख्या चिकित्सा अधिकारी महोदय ,
           वाराणसी |
 विषय :- ' बजरडीहा ' में कोरेक्स (कोरस) सिर्फ वअन्य कई तरह की दवाओं की नशे के तौर पर इस्तेमाल के लिए नौजवानों के बिच दुकानदारो द्वारा अवैध बिक्री रोकने के सम्बन्ध में |
महोदय ,
              सविनय निवेदन यह है की पिछले कुछ वर्सो से ' बजरडीहा 'बजरडीहा की जनता के बीच नशाखोरी की समस्या बहुत तेजी से फ़ैल रही है | जिसकी वजह से ' बजरडीहा ' का लगभग हर परिवार परेशान है और उसे कई तरह की सामाजिक -आर्थिक दिक्कतों को झेलना पद रहा है |नशाखोरी की इस बढती हुई समस्या से सबसे ज्यादा पीड़ित ' बजरडीहा '  की महिलाएं है ,जिन्हें आये दिन इस समस्या की वजह से मारपीट जैसी घरेलू हिंसा झेलनी पड़ती है |
              महोदय ,  जैसा कि आपको पता होगा कि ' बजरडीहा ' कि बहुसंख्यक जनता  बुनकर है जो पिछले कई वर्षो से आर्थिक मंदी की समस्या से जूझ रही है | जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर बुनकर या तो अपने पेसे को छोड़ रहे है या आत्महत्या करने को मजबूर है |  ऐसे में नशाखोरी की यह बढती समस्या अन्य कई तरह की दिक्कतों को पैदा कर रही है
          अतः महोदय से निवेदन है कि आप इस समस्या को संज्ञान में ले और नशाखोरी में इस्तेमाल कि जाने वाली इन दवाओं के अवैध बिक्री को तत्काल रोके | इसके लिए लिए ' बजरडीहा ' कि जनता आपकी अत्यंत आभारी होगी |
                                                        
 तिथि :-                               निवेदक :- ' बजरडीहा कि समस्त जनता '
------------------------------------------------------------------------------
                                                   फोटो :

 
------------------------------------------------------------------------------

                                          بونکر یکتا منچ
                                          बुनकर एकता मंच

                                            ( प्रेस विज्ञप्ति )
                                                                           तिथि :-
सेवा में ,
                 संपादक महोदय |
  महोदय ,
                  आज दोपहर दो बजे से मोहल्ला अम्बा (बजरडीहा) मस्जिद के पास से बुनकर एकता मंच ने नशाखोरी कि बढती समस्या के खिलाफ बजरडीहा बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकली |
          रैली में भरी संख्या में नौजवान व बड़े - बुजुर्ग शामिल हुए | यह रैली अम्बा मोहल्ले से शुरू होकर जक्खा ,मुर्गिया  टोला ,तेलियाना ,आजाद नगर होते हुए अम्बा मस्जिद के पास पहुची | रैली को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष परवेज़ आलम ने कहा कि बुनकर समाज के लिए यह समस्या अब नासूर बन चुकी है जबकि बुनकारी का पेशा पहले से ही भरी मंदी का शिकार है | 
               रैली का नेतृत्व मंच के उपाध्यक्ष इस्लाम ने किया | रैली में नशाखोरी के खिलाफ "न नशा न नशेबाज चाहिए,साफ सुथरा समाज चाहिए " जैसे नारे भी लगाये गए | रैली में मुख्या रूप से सिराजुद्दीन ,मोस्सिम ,सलाम ,आमिर-उल-हक़ ,रईसुद्दीन ,डा० अब्दुल्ला ,एडवोकेट शिव प्रशाद सिंह ,सद्दाम व बीएचयूं के छात्रो ने भी हिस्सा लिया जनगायक युद्धेश  ने अपने गीतों के माध्यम से उत्साहित किया |
         
मो0न०:- 9935490917, अध्यक्ष "बुनकर एकता मंच" :-  परवेज़ आलम

                      

No comments: