Powered By Blogger

Monday, May 14, 2018

बुकलेट: ब्राह्मणवादी हिंदुत्व फासीवाद को समझने के लिए..........


बेमक़सद मर जाना नहीं 
( पंजाब में वरवर राव का भाषण )


लिप्यान्तरण : जितेंद्र

“छात्र मशाल” अखबार


वरवर राव तेलगू के प्रसिद्ध कवि और रेवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष है।
तेलगू भाषी वक्ता के हिंदी व्यक्तव्य की वजह से लिप्यान्तरण में कुछ शब्दों व वाक्यों की समस्या हो सकती है। 

  
         बेमक़सद मर जाना नहीं, हमारा एक मकसद है। आज BJP के आने के बाद देश में क्या होने वाला है? क्या बीजेपी के आने से ही इस देश में हिंदुत्व की मानसिकता आयी है। या पहले से ही हिंदुत्व की मानसिकता आयी है। आज BJP के रूप में खास करके मोदी के रूप में या कहा जाता है कि मोदीत्व के रूप में या और आगे जाकर भी कहा जाता है कि मोबामा के रूप में। यह जो अभिव्यक्ति हो रही है। इसकी जड़ कहां है? क्योंकि ऐसा नहीं है कि बीजेपी या मोदी के आने से पहले यह देश बहुत धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक था। यह बहुत जनतंत्रवादी था। Bjp के आने से ही यह देश बदल गया है ऐसी बात तो नहीं है। पर हमारी खास करके मिडिल क्लास और बुद्धिजीवियों की जो मानसिकता है। उदास होने के कारण हो या नहीं समझने के कारण हो। जो भी है वहां से यहां तक हमको लाया है। यह सोचे बगैर इतिहास को जाने के बगैर हम आज के बीजेपी या इसके हिंदुत्व के बारे में नहीं समझ सकते हैं। जब तक नहीं समझ सकते हैं तब तक इसके विरोध में संघर्ष भी नहीं खड़ा कर सकते हैं।
 जैसा अभी साथी ने कहा कि हिटलर का फांसीवाद 1930 के साम्राज्यवादी संकट से गुजर कर आया। जर्मनी में इटली में जापान में हिटलर, मुसोलिनी, तोजो यह तीन नियंता थे। यह तीनों साम्राज्यवादी संकट के आगे रखे हुए प्रतिनिधि थे। 1930 की स्थिति आज फिर से एक बार आई है। जैसा मार्क्स कहता है इतिहास दोबारा प्रतिबिंबित होता है यह ट्रेजडिक रूप में आता है। आज उसी ट्रेजडी का दौर आ रहा है। 1930 में साम्राज्यवाद भयानक मंदी में गया था। उससे उबरने के लिए जितने भी रास्ते रूजवेल्ट के नेतृत्व में ढूंढे थे, वह चार बार चुना गया फिर भी हल नहीं कर पाया। तो उससे निकलकर स्पेनिश युद्ध आया था। उससे निकलकर दूसरा विश्वयुद्ध आया था। तब तक अपने संकट से उबरकर बाहर आने के लिए एक हिटलर के रूप में फासीवाद को आगे लाए थे। उस समय में उससे टक्कर लेने के लिए एक समाजवादी सोवियत संघ था। उसके नेतृत्व में पूरी दुनिया के जितने भी फासिस्ट विरोधी लोग थे वह खड़े हुए थे। उसके नेतृत्व में संघर्ष किए थे, जनयुद्ध भी हुआ था। उसमें फासीवादी ताकतें हार गई थी। और लोकतांत्रिक ताकतें उभरकर सामने आई थी। स्थिति तो वही है पर हमको नेतृत्व देने वाला एक सोशलिस्ट शिविर नहीं है। बहुत से लोगों के मन में यह भावना है। पर इसी समय में हम सबको मालूम है कि उस समय से अगर आज की तुलना किया जाए तो दुनिया भर में लोकतंत्र व समाजवाद जानने वाले 1940 से लेकर बहुत लोग बढ़ गए हैं। इराक के युद्ध के समय में द हिंदू में एक कार्टून आया था। बच्चा पूछता है डैडी से कि पूरे दुनिया मे जितनी भी सरकार हैं अमेरिका के समर्थन में खड़ी है। पर जितनी भी जनता है वह अमेरिका के विरोध में खड़ी है। इसको कौंसिलिडेट करना है। ऐसा शिविर कहीं है तो उसको ढूंढना है। हमने 1976 तक चीन में ढूंढ़ा था, 2006 तक नेपाल में भी ढूंढ रहे थे और अभी भी फिलीपींस, टर्की जैसे देशों में साम्राज्यवाद से टक्कर लेने वाले एक जनयुद्ध की तरफ भी हम देख रहे हैं। 
    इस समय पूरी दुनिया एक तरफ देख रही है। जो भारत में फासीवाद-साम्राज्यवाद-ब्राह्मणीय सामंतवाद से टक्कर लेने वाली एक नई दुनिया दंडकारण्य में बन रही है। जहां एक करोड़ लोग रहते हैं। आदिवासी लोग रहते हैं। क्रांतिकारियों के नेतृत्व में एक जनताना सरकार को बना रहे हैं। उसके विरोध में जो 2006 से लेकर ऑपरेशन ग्रीन हंट चलाया जा रहा है। पहले तो सलवा जुडूम था और दमन हुआ था जैसा ईस्ट इंडिया कंपनी के समय में आदिवासियों के ऊपर होता था। महिलाओं के ऊपर अत्याचार, गांव जलाना यह सब होता था। ऐसा सलवा जुडूम के लोग करते थे। बाद में ऑपरेशन ग्रीन हंट आकर आज तक जो चल रहा है। वहां 3,00,000 पैरामिलिट्री फोर्सेज को भेजा गया है। चाहे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, नागा बटालियन, सीआरपीएफ जो भी नाम लीजिए जितने भी पैरामिलिट्री फोर्स हैं उन सबको भेजा गया है। और उनको पूरा मिलिट्री का इंफ्रास्ट्रक्चर दे दिया गया है। इजराइल से लाए हुए मिसाइल का प्रयोग कर रहे हैं। ग्रेनेड प्रयोग कर रहे हैं। सैकड़ों लोगों को मार डाल रहे हैं। महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है फिर भी वहां के आदिवासी लोग उत्पादन में भाग लेते हुए अपनी एक सरकार जहां एक करोड़ जनता रहती है वहां बना लिए हैं। आपके लिए खास बात है कि भारत के इतने बड़े इलाके में लाखों किसान खुदकुशी कर चुके हैं लेकिन दंडकारण्य में एक भी किसान खुदकुशी नहीं किया है। आप मीडिया और सरकार के भी आंकड़े देख सकते हैं। क्योकि वे एक  वैकल्पिक लोकतंत्र बना लिए हैं।
 क्योंकि आज हमारा सवाल है कि bjp आने से लोकतंत्र को खतरा है। पहली बात यह है कि इन्हें हमारी मनस्थिति को बदलना है। जैसा कि पाउलो फ्रेरे बोलकर एक बड़ा शिक्षाविद कहता है। अब तक जो सीखे हैं वह भूल जाना है। अब तक हमें जो सिखाया गया है कि इस देश को राम से लेकर जितने अवतार हैं उन्होंने बनाया है। या इस देश को राजा लोगों ने बनाया है। या नेहरू से लेकर प्रकाश सिंह बादल तक ने बनाया है। हमें कोई यह नहीं बताया कि इस देश को इस देश की जनता ने बनाया है। वैसे ही इस देश को अगर शासन देना है तो एक संसद बनाना है। उस संसद में बैठे हुए लोग ही देश को चलाते हैं, शासन करते हैं। 121 करोड़ जो जनता इनका काम सिर्फ इतना है कि साल में एक बार वोट दें। बस लोकतंत्र बन गया। इसको लेकर बहुत चर्चा चलती है। लेकिन लोगों के जीवन में जो लोकतंत्र होता है। जो संस्कृति में लोकतंत्र होता है। आपस में जो लोकतंत्र होता है। गांव में रहने वाले लोगों में जो इंसानियत के संबंध होते हैं। इसको हम नहीं समझते हैं। यानी इस दिए हुए पार्लियामेंट्री फ्रेमवर्क से बाहर हम नहीं सोचते है। यानी हम खुद अपने ऊपर एक सरकार को लाकर रख लिए हैं। और यह मनःस्थिति बन गई है कि ये सरकार हमें चलाएगी। इससे बाहर आ करके अपना राज हम ही चला सकते हैं। अपनी चीजें हम खुद ही तय कर सकते हैं। जमीनी स्तर से, गांव के स्तर से हमको जो चाहिए वह हम तय कर सकते हैं। जितने भी आदिवासी इलाके की जमीन है। वे बांट लिये है। कोई भी आदिवासी परिवार नहीं है दंडकारण्य में जिसके पास जमीन नहीं है।
 सौ साल पहले ब्रिटिश काल में 10 फरवरी को गुंडाधूर के नेतृत्व में वहां  जो भूमकाल क्रांति आई है । वैसे तो बहुत आदिवासी इतिहास सुनते हैं आप सिद्धू कान्हू, बिरसा मुंडा आदि। उन्होंने कहा अपना गांव में अपना राज। वे राजाओ के खिलाफ भी लड़े है, ब्रिटिश के खिलाफ भी लड़े है। और फाँसी पर चढ़े है। आदिवासी लोग जबसे ऑस्ट्रेलिया में या अमेरिका में पूंजी ने प्रवेश किया है तब से पूंजी के विरोध में संघर्ष किये है। यह कोई नई बात नहीं है। 500 सालों से लड़ रहे हैं। कोलंबस के समय से, भारत में वास्कोडिगामा के समय से वे साहस से लड़े हैं मगर हार गए थे। लेकिन पहली बार भारत में ही ऐसे संघर्ष को नक्सलबाड़ी में आदिवासी के संघर्ष को यानी आदिवासी-किसान संघर्ष को एक विश्व दर्शन का नेतृत्व मिला। एक सिद्धांत का नेतृत्व मिला। तब से लेकर वह आदिवासी संघर्ष चला रहा है। इसलिए तो साम्राज्यवाद सामंतवाद इस संघर्ष को मिटा नहीं पा रहा है। हमारी समझ है, जो रेवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट की समझ है कि ऐसा जो लोकतंत्र होता है वह क्रांति से आने वाला लोकतंत्र होता है। वह कोर्ट से, संसद से आने वाला बुर्जुआ लोकतंत्र नहीं होता है। बुर्जुआ लोकतंत्र का भी आप इतिहास पढ़ सकते हैं बहुत शोध हुआ है। औद्योगिक क्रांति के बाद फ्रांस की क्रांति के बाद बुर्जुआ लोकतंत्र भी प्रदेश में आना मुमकिन नहीं है। इंग्लैंड और फ्रांस दो ही देश है जहां सामंतवाद को ध्वस्त करके पूंजीवाद आया है। रूल ऑफ़ लॉ की बात इंग्लैंड में हो सकती है। समानता स्वतंत्रता बंधुता की बात फ्रांस में हो सकती है। पूंजी और भी आगे जाकर एक एकाधिकार बनती है। एक साम्राज्यवाद बनता है। तो कहीं भी साम्राज्यवाद बुर्जुआ लोकतंत्र को नहीं आने देता है। यह है हमारा अनुभव 1857 में। उससे उभर कर जो आया है हमारे यहां तो इसको  ब्राह्मणीय सामंतवाद से समर्थन मिला है। कुछ लोग ब्राह्मणवाद कहते हैं। कुछ लोग सामंतवाद कहते हैं। मगर भारत में जो है वह ब्राह्मणीय सामंतवाद है। 
राम के समय से लेकर वर्ण समाज के समय से लेकर ईस्ट इंडिया कंपनी के आने तक इस देश में जो चला है वह ब्राह्मणीय सामंतवाद है। उसकी रक्षा करने के लिए जितना भी रामायण लिखा गया है। पुराण पढ़िए रामायण पढ़िए। ऋषि व क्षत्रियों के बीच में जो तालमेल है। क्षत्रीय राज को निभाने के लिए ब्राह्मण यज्ञ करते हैं। क्षत्रिय लोग ऋषियों को सैकड़ों एकड़ जमीन दे कर के उसका पाल पोस करते हैं। जो भी पौराणिक ग्रंथ पढ़िए एक एक ऋषि के पास सैकड़ों एकड़ जमीन रहता है। बड़ा आश्रम मेंटेन करता है। एक तरफ तो वह सन्यासी है। क्यों? ये जो पुरोहित वर्ग है क्षत्रियों का जो शासन चल रहा है। जितना भी सामंतवाद का दमन चल रहा है। उसका समर्थन करने के लिए एक बौद्धिक वर्ग आज हम जिसे नौकरशाही कहते हैं वैसा एक नौकरशाही बनाए हैं। आज भी सरकार जो विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बना रही है,भूमि अधिग्रहण कानून के माध्यम से उसी समय की तरह जमीन देने की बात कर रही है और वो राम क्या किया है? जंगल में जाकर आदिवासियों को मार डाला है राक्षस के नाम से। बस फर्क इतना है कि उस समय मे दंडकारण्य से होकर श्रीलंका को गया था। आज भी सरकार श्रीलंका से होते हुए दंडकारण्य में आयी है। यानी यह ब्राह्मणीय सामंतवाद ईस्ट इंडिया कंपनी आने के बाद, 1857 होने के बाद दलाल बन गया है साम्राज्यवाद का। अंग्रेज लोग भी यह सीख लिए कि इंग्लैंड में जो प्रयोग किए हैं या फ्रांस में जो प्रयोग किए हैं कि सामंतवाद को ध्वस्त करके पूंजीवाद ला सकते हैं। यह भारत में नहीं चलेगा। इससे हम दोस्ती करेंगे, इसको हम कोऑप्ट करेंगे। 1857 में तय कर लिया है। क्योंकि पूरी रियासतों,संस्थानों के ऊपर युद्ध था। आपको तो मालूम है पूरा इतिहास । बहादुर शाह के नेतृत्व में झांसी की रानी हो, चाहे तात्या टोपे हो जितने भी लोग लड़े हैं वह सब रियासत के प्रतिनिधि थे राजा थे। वह राजा के नेतृत्व में जो सामंतवाद है उसको ध्वस्त करके यहां पूंजी लगाना चाहते थे। मगर यह तय कर लिया है कि यह होने वाला नहीं है। जब यह होने वाला नहीं है तब इनको कोऑप्ट करेंगे। इनको दोस्त बनाएंगे यह हमारे दलाल बनेंगे और बना लिया है। वह भी लोग सोचे कि हमें अंग्रेजों से टक्कर नहीं लेना है दोस्ती करना है। क्योंकि यह समझ लिया है कि हमारा जो ब्राह्मणीय सामंतवाद है उसको यह खत्म करने वाला नहीं है बल्कि उसको नए ढंग से निभाने वाला है। तब तक तो भारत की पूरी जनता, जो लड़ी हैं वर्दी पहनकर वह सब किसान के बेटे थे। मार्क्स पहला आदमी है जो कहता है 1857 का युद्ध पहला स्वतंत्रता संग्राम है। बाद में अंग्रेजों ने किसानों को हिंदू-मुस्लिम में बांट दिया है। भारत की जनता कभी भी अपने आपको हिंदू मुस्लिम नहीं समझी। अपने आपको किसान समझी या अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाली समझी है। यहां की आम जनता जो खेती में भाग लेने वाली अपने आपको किसान समझी है अपने आप को इंसान समझी है। अपने आप को इंसान और किसान समझने वाली पूरी भारत की जनता को अंग्रजों ने हिंदू मुस्लिम में बांट दिया । ऐसा नहीं कि संघर्ष नहीं किया है। जब से वर्ग समाज बना है तब से लेकर आज तक संघर्ष होता रहा है। जो मैं रामायण की बात बोला हूं तब से चारवाक लोग थे, लोकायत लोग थे, नास्तिक लोग थे। जब तक वर्ग समाज रहता है तब तक वर्ग संघर्ष होता रहता है। मगर 1857 में शासक वर्ग ने उससे आगे जाकर विभाजन किया है।
 वैसे तो पंजाब में ही सबसे ज्यादा, जो लोग अमेरिका, कनाडा में जाकर पढ़े हैं वे लोग साम्राज्यवाद के विरोध में गदर पार्टी बनाये थे। सबसे पहले जो क्रांति की कोशिश हुई है वह पंजाब में हुआ है। गदर पार्टी आयी है एक सतत संघर्ष चलाया है। और भी पीछे जाकर अगर देखें तो जो हिंदुत्व द्वारा जितने भी दमन हुए है उसके विरोध में संघर्ष करने वाले आपके गुरु नानक थे। गुरु नानक से लेकर गदर तक यह भी तय किए कि अगर लोग या जनता चाहे तो संघर्ष के स्वरूप के बारे में कोई हिचकिचाहट नहीं हो सकती है। तलवार लेकर भी लड़ भी सकते हैं। ऐसा नहीं है कि पार्लियामेंट्री फ्रेमवर्क में ही संघर्ष बना रहेगा। धर्म के ऊपर जो संघर्ष आया है वैसा पूरे देश में मैं दिखा सकता हूं भक्ति के आंदोलन के समय में। खैर! वह अभी छोड़िए । एक राजनीतिक संघ के रूप में देखे तो 100 साल पहले एक गदर पार्टी बनी थी और आज भी जैसा की विपिन चंद्र ने कहा है कि लेनिन ने भगत सिंह को बनाया है किसान मजदूर राज लाने के लिए भी यहां संघर्ष किया है। पर ब्रिटिश सरकार ने जो मुख्यधारा के इतिहास को आगे लाया है। वह सभी पार्टियों से ज्यादा खासकर कांग्रेस पार्टी। अब इसमें देखिए बाल गंगाधर तिलक के समय से लेकर राजीव गांधी तक अगर उनकी राजनीति का विश्लेषण करें तो तबसे हिंदुत्व भावना को राजनीति में लाना शुरू कर दिए है। तिलक भगवत गीता का बात करता है। गांधी भगवत गीता का बात करता है। तिलक को भगवत गीता में हिंसा दिखता है। गांधी को भगवत गीता में अहिंसा दिखता है। हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है कि आप जो भी चाहे व्याख्या कर सकते हैं। पर मूल रूप उसमें हिंसा ही है। दुनिया में एक भी ऐसा धर्म नहीं है जो अपने मूल में ही हिंसा का उत्प्रेरण देता है। वह हिंदुत्व है वह गीता खुद कहता है। जिसे अवतार माना जाता है खुद कृष्ण कहता है कि मारो भाई हो दोस्त हो गुरु हो जो भी हो मारो। मैं हूं यहां मैं देख लूंगा। जीसस क्राइस्ट ने ऐसा नही कहा है। वो खुद अवतार नही है परमात्मा का व्याख्याकार है। मोहम्मद ने ऐसा नहीं कहा है। उसको भी हम अवतार नहीं मानते हैं भगवान नहीं मानते वह भी ऐसा नहीं कहा है। खुद जो अवतार है जिसे भगवान मानते हैं वह भगवान कहता है कि हिंसा करो। तुमको कुछ होने वाला नहीं है मैं हूं मैं देख लूंगा। धर्म कहता है कृष्ण परमात्मा है। और यह भी कहता है कि यह समाज समान समाज नहीं है। ब्राह्मण सिर से आया है शुद्र पैर से आया है। 
यानी बाद में जो अंबेडकर यहां के समाज के बारे में श्रेणीक्रम समाज कहते है। वह श्रेणीक्रम समाज की बात भगवत गीता में है और आगे जाकर मनु ने कहा है। वह हिंदू समाज के लिए पहला संविधान है। जो आज भी समाज में लागू है वह मनुस्मृति है। अम्बेडकर का संविधान तो सिर्फ पढ़ने व देखने के लिए है। आज आरएसएस वाले मनुस्मृति को मान रहे है। आरएसएस बीजेपी कहती है भारत मे रहने वाले... ये तो भारत नहीं है ये हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान में रहने वाला हिन्दू ही हो सकता है। जितने भी हिंदुस्तान में लोग है वे सब हिन्दू है अगर और कोई है चाहे मुस्लिम हो,सिक्ख हो,ईसाई हो वे सब धर्मांतरण है। और फिर वे कहते है कि "घर वापसी" आइये अपने घर आइये आप हिन्दू है हिंदुस्तान में आइये। ये सिर्फ धर्म की बात नहीं करते ये हिन्दू राष्ट्र की बात करते है।  हिंदुस्तान एक देश है हिंदुस्तान में रहने वाले हिन्दू है । ऐसा बीजेपी ने सिर्फ नही कहा है। इससे पहले इंदिरा गांधी ने भी कहा है। एक देश है एक पार्टी है एक नेता है। एक ही देश है भारत एक ही पार्टी है कांग्रेस एक ही नेता है इंदिरा गांधी। वही इमरजेंसी ला सकता है।  वही शासन कर सकता है। आज जो साम्राज्यवाद के बारे हम कहते है कि एकाधिकार, यही ब्राह्मणीय भाव है। दूसरी तरफ हम देखे तो ब्राम्हण धर्म मे अस्पृश्यता है। मैं न किसी को छू सकता हूं। और न मुझे कोई छू सकता है। खाना खाते समय आप देख नही सकते। हमे दृष्टिदोष भी है और स्पर्षदोष भी है। एक ब्राम्हण खाता है तो एक क्षत्रिय भी नही देख और छू सकता है। यानी देश में 3 प्रतिशत ऐसे सोचने वाले लोग है।  वे आ जाते है हमको कहने की आप हिंदुस्तान में पैदा हुए है आप हिन्दू है।  जिस आदिवासी का कोई धर्म ही नही है उसे कहते है कि तुम हिन्दू हो। ये जो भावना फिर से उभरकर आ रहा है। 1930 में जो भी भावना थी। उस समय यहां के लोग कहते हैं कि जर्मनी में लोग यहां से वेद चुरा कर ले गए हैं। वही जर्मनी में हिटलर लागू कर रहा है। बात वो नहीं है फर्क इतना है कि जर्मनी में जो आर्य समाज है। आज तो इतिहास फिर से लिखना शुरु कर रहे हैं कि आर्य बाहर के लोग नहीं हैं यहां के लोग हैं। अब जो भी है यहां के लोग हैं। यहां के लोग हैं इसके बारे में इरफान हबीब,आरएस शर्मा,कौशाम्बी जैसे लोग गलती बातें लिखे हैं। यह सब यहां के लोग हैं। आर्य भी यहां के लोग हैं। जो आर्यावर्त कहते हैं यही आर्यावर्त है। असली बात ये है जो जर्मनी के.... साथी ने कहा भी है कि जब साम्राज्यवाद का संकट आया, जब हिटलर चुनाव में गया तो उसका पहला नारा और वादा था कि मैं राष्ट्रीय समाजवाद लाऊंगा। सत्ता में आने के बाद उसने संसद को जलाया है और युद्ध में गया है। आर्यावर्त का जो प्रतीक है स्वास्तिक। हिटलर ने जब आत्मकथा लिखा है उसी समय में हेडगेवार ने यहां RSS शुरू किया। हेडगेवार और गोलवलकर वहां जाकर के इटली के मुसोलिनी से मिला है। वे यहां स्वास्तिक का प्रतीक लाये हैं। आप देख सकते हैं कि आज पूरे संघ परिवार के लोग उस स्वास्तिक प्रतीक का प्रयोग कर रहे है। यानी जर्मनी में जो फांसीवाद.... उनका मानना था कि  जिसमें आर्य का रक्त बहता हो वही पूरी दुनिया पर शासन कर सकता हैं। हिटलर तो यही चाहता था। नहीं हुआ है दूसरी बात है। हिटलर वही चाहा था आज वही हिटलर के फ़ासीवाद से प्रेरित होकर, वही स्वास्तिक का प्रतीक लेकर, वही आर्य की बात लेकर के आज जो सरकार में बीजेपी के लोग जो संघ परिवार के लोग आए हैं। जो कहते हैं ये हिंदुस्तान है यहां हिंदू ही रहेगा। जो गैर हिंदू  है उसको इसमें शामिल होना है। उनको घर वापस आना है। और आगे कहते है कि देश में जितने भी मुस्लिम लोग हैं उनको वोट का अधिकार नहीं देना है। वोटरलिस्ट से उनको निकाल देना है। हिंदू लोग ही वोट करेंगे।
  BJP के लोग भूमिअधिग्रहण अध्यादेश लाना चाहते हैं। पहली बार नहीं हो सका है दूसरी बार कोशिश कर रहे हैं। शायद राज्यसभा में उसको बहुमत नहीं मिलता है तो क्या करेगा? संसद को उलट सकता है। इंदिरा गांधी ने वही किया है 1975 में। मैं इसलिए कह रहा हूं कि ये सिर्फ मोदी की बात नहीं है। यह बात जो साम्राज्यवाद सामंतवाद की सोच विचार के शासक है उसकी समस्या है। जब तक यह नहीं समझेंगे इसलिए तो मैं कह रहा  था कि दंडकारण्य में जो जनताना सरकार चल रही है। उस समय जो दो पार्टियों का एकता हुआ है। जो 2007 में एकता सम्मेलन हुआ था। उसका ऐलान था कि, आम जनता को आवाज दे दिया कि हमारे सामने दो मुद्दा हैं। साम्राज्यवाद के विरोध में हथियारबंद संघर्ष कीजिए वो हमारे लिए पहला खतरा है और दूसरा है जो हिंदुत्व ताकतें है उसके विरोध में हथियारबंद संघर्ष खड़ा कीजिए। क्योंकि खासकर हमारे देश में जब साम्राज्यवाद का दलाल होकर के ब्राह्मणीय हिंदुत्व हमारा शासन कर रहा है। यह अलग-अलग बात नहीं है। आप सिर्फ ब्राह्मणवाद के बारे में समझते हैं तो वह एक भावना है। उसको आप नहीं तोड़ सकते क्योंकि वह भावना दलितों तक गया है। क्योंकि अनुसूचित जाति में ही एक जाति का दूसरे जाति के विरोध में संघर्ष हैं। ब्राह्मणीय विचारधारा ऐसी होती है जैसे साम्राज्यवादी,एकाधिकारवाद का विचार होता है। उसकी भावना है कि अपनी मुट्ठी में ज्ञान रहे। अपनी मुट्ठी में शासन रहे। जो कुछ गांव के लिए कहना है मैं ही कह सकता हूं। जो पुरोहित कहता है जो पटवारी कहता है गांव में वही बात चलेगी दूसरी  कोई बात नहीं चल सकती है। एक ब्राह्मण की भावना है कि पूरा ज्ञान अपने मुट्ठी में रहे। वैसे ही पूंजी भी जब एकाधिकार बनता है। तो वही सब कुछ कर सकता है और कोई कुछ नहीं कर सकता। इसलिए इन दोनों भावना में मेल हो गया। तेलुगु में एक ड्रामा लिखा है। उसमें कहते हैं जो ब्राह्मण अंग्रेजी लोगों को उपेक्षा करते और अछूत कहते थे। वैसे ब्राह्मण जो संस्कृत और वेद को ही मानते थे। वे जब अंग्रेजो के दलाल बन गए तो जितनी भी इंग्लिश क्लास हैं उसमें पानी में मछली जैसे आ गए। आज आप दिल्ली से चेन्नई तक देखे तो पूरे नौकरशाही में वे लोग है। अंग्रेजी भाषा हो, अंग्रेजी शासन हो, उसकी व्याख्या हो आज देश में कौन कर सकता है? ब्राह्मण कर सकता है। ये मैं केवल एक जाति के बारे नहीं कह रहा हूं। एक भावना के बारे में कह रहा हूं। यह भावना संपत्ति से जुड़ा हुआ भावना है। आज जैसे-जैसे सम्पत्तिधारी बनते जाते हैं वैसे वैसे ब्राह्मण बनते जाते हैं। ब्राम्हणवादी विचारधारा के बनते जाते हैं। 
पहली बार 1947 में हिंदुत्व की अभिव्यक्ति बहुत जोर से जनसंहार के रूप में  हुआ है । 1947 के देश विभाजन के समय मे जितने दंगे फसाद हुए है। मैंने कल ही सुना था कि पंजाब में 12,00,000 लोग मारे गए हैं। हजारों महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुआ है। परिवार बांटा गया है पाकिस्तान में और पंजाब में या भारत में। पहली बार जो धर्म के रूप में, हिंदू मुस्लिम के रूप में जो दंगा हुआ है या 1947 में सिख-मुस्लिम के रूप में जो दंगा हुआ है । यानी पूरी राजनीति मे धर्म का आना। तिलक लाया है, गांधी लाया है, नेहरु लाया है, इंदिरा गांधी ने लाया है। हमारे जमाने में जो लोग यहां बैठे हैं हमारे अनुभव में तो सबसे ज्यादा राजीव गांधी लाया हैं। 1947 के बाद बड़े पैमाने पर जो जनसंहार हुआ है वह पंजाब में 1984 में हुआ है। उनकी राजनीति जो भी हो। वो बहाने लेकर, मौका लेकर जो इंदिरा गांधी ने  अमृतसर स्वर्ण मंदिर के ऊपर सेना का हमला करवाया है। अब यह बात जब तक आप राज्य के विरोध में नहीं सोचते हैं तो इस खतरे में हम फंस जाएंगे। हमारे साथ तेलंगाना में ये हुआ है । तेलंगाना में  जब कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में किसान मजदूर लोग सशस्त्र संघर्ष में थे। 3,000 गांव में 10 लाख एकड़ जमीन को मुक्ति करके एक तरह के राज्य बनाए थे। उस समय 1947 में जब दिल्ली में राज्य बना तो नेहरू-पटेल निजाम नवाब का बहाना लेकर यानी वह तो बहुत तानाशाह है, सामंतवाद को लागू कर रहा है। उसके विरोध में लोग कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में लड़ रहे थे मगर दखल देकर के तेलंगाना में सेना को भेजा था। भाइयों सुनिए इतिहास के बारे में तब तक न संविधान बना था। 1948 की बात कर रहा हूं। तब तक न पार्लियामेंट बना है। मगर नेहरू पटेल ने तय किया कि हैदराबाद रियासत के ऊपर सेना भेजेंगे। कश्मीर की रियासत के ऊपर सेना भेजेंगे। हम खुश थे, हम खुश इसलिए थे कि वहां का नवाब मुस्लिम है कश्मीर की जनता मुस्लिम है।  हममें ये जो मानसिकता है हम हिंदू धर्म में पैदा हुए हैं इसलिए हम हिंदू हैं। जितनी भी पढ़ाई हो, जितनी भी चेतना हो, जो बाहर की दुनिया देख रहे हैं हम। पर यह नहीं समझते हैं कि हम इंसान हैं। हम एक इंसान होकर पैदा हुए हैं नंगा पैदा हुए हैं। ना हिंदू होकर पैदा हुए हैं ना सिक्ख होकर पैदा हुए हैं ना मुस्लिम होके पैदा हुए हैं। हम यह नहीं सोचते हैं खास करके बुद्धिजीवी लोग। हैं तो इंसान है नहीं तो किसान मजदूर लोग हैं। काम करने वाले लोग हैं। धर्म तो अपनाए है। वो तो कोई पानी,भोजन,स्वास नहीं है। वो अपनाई हुई एक संस्कृति है। उसे नकार कर भी हम जी सकते है। इंसान नही होके नहीं जी सकते है। कोई उत्पादन में भाग नहीं लेकर के नहीं रह सकते है। हम अपने आपको किसी जाति से, किसी धर्म से संबंधित होकर देखते है। एक इंसान के तौर पर नही देखते है। ऐसा बांटा गया है हमको। यह मानसिकता साम्राज्यवाद सामंतवाद की साजिश है। खासकर आज जो बात हम RSS या BJP सरकार के आने के बाद कह रहे हैं इसका 1984 में ही शुरूआत हो चुका था ।
 आज भी इतिहास में खासकर संसदीय इतिहास को अगर देखा जाए तो सोचिये आज एक बार फिर इतिहास दोहराव हो रहा है। एक ट्रैजिटिक रिपिटेसन है।  1984 में स्वर्ण मंदिर के ऊपर हमला हुआ था । दिल्ली और आसपास में 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक हजारों सिख लोग मारे गए थे । वही 1984 के 7 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी हुआ । जिसमें 3,000 लोग मर गए । एक बार सोचिए कि कैसे भूमंडलीयकरण के साथ साथ हिंदुत्व चल रहा है। एक बार याद कर लीजिए। उस तरफ भोपाल गैस त्रासदी जैसा एक मल्टीनेशनल कंपनी 3,000 लोगों को मारता हैं । फिर भी इलेक्शन चलता है। इलेक्शन आगे नहीं बढ़ता है और राजीव गांधी कहता है कि खासकर हिन्दू राज्यों में कहता है कि हिंद करेगा हिंदू राज! हम क्या किए हैं? इसलिए मैं मानसिकता की बात बोल रहा हूं।  भारतीय संसदीय इतिहास में किसी को भी उतना वोट नहीं आया है जितना राजीव गांधी को आया । राजीव गांधी 401 लोकसभा सीट जीत लिया है । यह तो लोकतंत्र है क्योंकि आप सब मानते हैं ना कि संसद से लोकतंत्र आता है।  यह कैसा लोकतंत्र है जो हिंद करेगा हिंदू राज कहता है फिर भी चुनाव में जीतता है। सोचिये आप सब बुद्धिजीवी लोग है क्या यह संसदीय लोकतंत्र हो सकता है? उसी समय बाबरी मस्जिद का दरवाजा खोल दिया गया हैं। क्योंकि वहां राम का, बाल राम का, रामलला की मूर्ति मिली है यह बोल के पी वी नरसिम्हा राव ने उसका दरवाजा खुलवा दिया है । तब से यह शुरु हुआ है।  1885 में ही ह्यूम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बनी है। उस कांग्रेस पार्टी में अगर कोई राष्ट्रीय पूंजीपति था तो वो एक ही दादाभाई नरौजी है जो बाद में प्रसिडेंट बना था ।  उसके बाद जो भी लोग आए हैं वे सब दलाल लोग हैं। एजेंट आये है कांग्रेस पार्टी में। तो 1985 में वो मुंबई में जाकर कहता है कि मैं इस देश को 21वीं सदी में ले जाऊंगा। ये है हमारी 21 वीं सदी। यानी मेरा कहना है कि जो मोदी राज में आया है वो राजीव गांधी का एक और अवतार है। इसलिए मैं कहता हूं कि 1884 से 1984 में खासकर आज पंजाब में वो बात गुजरा है, सिक्खों के साथ गुजरा है, वो बात बाबरी मस्जिद में गुजरा है, जब राम लला की मूर्ति के नाम पर दरवाजा खोल दिया गया  या भोपाल गैस त्रासदी में जो हुआ है और बाद में 1991की नई आर्थिक नीति आयी है । उसपे कहने की एक और बात है। जैसा बीजेपी और संघ परिवार जबरदस्त बनकर आ रहा है इसमें हमारी भूमिका क्या है? और देखे वो कैसे समय को इस्तेमाल किया है।  इमरजेंसी में इंदिरा गांधी ने सभी संगठन को बैन कर दिया। हम सब पूरे इमरजेंसी जेल में थे। देश में 1,50,000 लोग जो सफेद कपड़े पहनने वाले इमरजेंसी के समय जेल में थे। आदिवासी लोग, दलित लोग, मुस्लिम अल्पसंख्यक, संघर्ष में रहने वाले लोगों के लिए जेल में रहना कोई नई बात नहीं थी। खासकर नक्सलबाड़ी-श्रीकाकुलम के समय से। जेल में रहना तो ऐसा था कि हम जिंदा बचे थे। नहीं तो एनकाउंटर में मार डालते अगर नक्सलाइट है तो। मगर हम जैसे लोगों को भी जेल में जाना पड़े ऐसा इमरजेंसी में आया है। तो इमरजेंसी के इंदिरा गांधी का विरोध करने वाले BJP के लोग भी जेल में थे। पर अगर आपको याद हो तो RSS के लीडर ने इमरजेंसी के बारे में कहा कि ये अनुशासन पर्व है। होना चाहिए इमरजेंसी। इमरजेंसी से अनुशासन आता है। रेल समय पर चल रहा है, मार्केट अच्छा चल रहा है। लोग अनुशासन में रह रहे है इसलिए ये होना चाहिए यह बोलकर RSS वालों ने ऐलान किया है। बिनोवा भावे ने इमरजेंसी का सपोर्ट किया है। जब मौका आये तो किसको समर्थन करता है एक बार याद कर लीजिए। बिनोवा भावे इंदिरा गांधी का समर्थन किया है। अनुशासन पर्व बोलके RSS वाले समर्थन किये है। उस समय जो जेल में BJP के लोग और RSS वाले थे उनसे जितने भी लोग जेल में थे वे सब दोस्ती किये है। जॉर्ज फर्नांडिस जैसे लोग BJP से दोस्ती किये है। इमरजेंसी खत्म होने के बाद जो BJP पहली बार जनता पार्टी के नाम से आया है और वो तय किये की इंफॉर्मेशन, एजुकेशन, विदेश, उद्दोग यह अपने हाथों में रखेंगे।  लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वाजपेयी विदेश, उद्दोग, इंफॉर्मेशन, एजुकेशन मिनिस्टर बने हैं। तब से देखिये 1977 से लेकर आज तक देशभर के मीडिया में एजुकेशन में इंफॉर्मेशन में RSS के लोग भरे हुए है। शिक्षा को लेकर 1977 में जो  शुरू हुआ है कि रोमिला थापर की किताब, आरएस शर्मा की किताब, कोसांबी की किताब, इरफान हबीब की किताब भारत का इतिहास नहीं हो सकता है इसको रद्द कर दीजिए । यानी अधिरचना को अपने विचार से प्रभावित करने की जो कोसिस हुई हैं। वह 1977 से शुरू हुई है।  इमरजेंसी के कारण संघ परिवार को जो लेजिटिमेसी मिला है। बाबरी मस्जिद तो आप जानते हैं। मध्यप्रदेश में आदिवासी महिला लोगों का सामूहिक अत्याचार करके उसका वीडियो बनाकर बजरंग दल के लोग कहते हैं कि हमारे साथ औरंगजेब के समय में ऐसा हुआ था इसका बदला लेने के लिए हमको भी ऐसा ही करना है। गुजरात के समय में ऐसा हुआ है। मुजफ्फरनगर के समय में हुआ है। आज भी आरएसएस कर रहा है यह बहाना करके कि हमारे साथ भी ऐसा हुआ है इसलिए हम जो चाहे अत्याचार कर सकते हैं। आज दलितों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। आदिवासियों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। ये आज संघ परिवार के सीडी और वीडियो में बताया जा रहा है। आज आप गढ़चिरौली या दंडकारण्य में जाकर देखिए यही बात माओवादियों के साथ भी हो रहा हैं। यही बात वहां के आदिवासियों के साथ भी हो रहा है। आदिवासियों के गांव जला के, आदिवासियों की महिला के साथ अत्याचार करके, आदिवासी महिला लोगों के ऊपर वहां की जो पैरामिलिट्री फोर्स है वह अत्याचार कर रही है।  हाल ही में 3 आदिवासी महिलाओं के साथ हुआ है । वे एक वीडियो बनाये है और उसको टैक्सी ड्राइवर को दे दिये है कि जो टूरिस्ट आते हैं उनको बताओ। एक फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जाकर के इसे देख लिया  है। मीडिया को दे रहे हैं। आप सुने होंगे सायद 3 महिलाओं को नंगा करके, अत्याचार करके, मारने के बाद उसी पुलिस ने फोटो निकाल करके मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के न्यूज़ पेपर में दे दिया है। एक मैगजीन ने छाप भी दिया है। ये करेंगे बोलकर के यानि कल तक ऐसा काम करने को जो हम गुनाहगार समझते थे, दोषी समझते थे, उसके विरोध में खड़े होते थे लेकिन धीरे-धीरे TV के संस्कृति से,  साम्राज्यवाद की संस्कृति से हमारा मन जो वैसा बन गया है कि ऐसे चीजो को देखना तो आदत बन गई है। इंसानियत को मारने का यह जो चीज है सबसे ज्यादा साम्राज्यवाद और ब्राह्मणवादी सामंतवाद की देन है। तो आज वह कुछ भी कह सकता है। आज घर वापसी कह सकता है। आज मुस्लिम को वोट नहीं देना है कह सकता है। परिवार नियोजन की बात कह सकता है। 
आप लोगों को याद होगा कि इमरजेंसी ने पहली बार (वर्ल्ड बैंक का प्रोग्राम लागू करने के लिये इमरजेंसी आयी) मूलभूत अधिकार का उलंघन किया है। उस समय जो असंवैधानिक अधिकारी था संजय गांधी। संजय गांधी को वर्ल्ड बैंक ने दो प्रोग्राम दिया था। एक है फैमिली प्लानिंग लागू करना। दूसरी बात है नगरों का सुंदरीकरण करना। आज जो पूरे देश और दुनिया में हो रहा है। जितने भी मजदूरों के झोपड़पट्टी थी उसके ऊपर ट्रक चलाकर पूरी की पूरी बस्ती को खत्म कर दिया गया हैं। सुंदरीकरण के नाम से पहली बार 1975 में हुआ है। आज तो पूरे देश में भी चल रहा है। आज तो इतना विस्थापन हो रहा है कि कहो ही मत। झोपड़पट्टी वाले लोगों का, मजदूर लोगों का, बस्तियों का, आदिवासियों का, दलितों का इतना विस्थापन देश में हो रहा है कि सरकार को जमीन चाहिए। सरकार को मतलब कंपनी को जमीन चाहिए। जमीन ना किसान को देना है जो हल चलाता है और ना ही रहने वाले को देना है। किसी को जमीन नहीं देना है। आज कंपनी वालों को जमीन चाहिए मैदान में ही नही, जंगल में भी चाहिए। सबसे पहले जंगल मे चाहिए क्योंकि जमीन के साथ प्राकृतिक संसाधन भी होना चाहिए जमीन के साथ खनिज भी होना चाहिए जमीन के साथ नदिया होना चाहिए, जमीन के साथ पहाड़ होना चाहिए। क्योंकि कंपनी वालों को वहां जितने भी प्राकृतिक संसाधन हैं उनको लूट करके ले जाना है । सरकार किसलिए बनी है? उसके एजेंट के रूप में काम करने के लिए बनी है। हम सरकार को पार्टियों को कुछ भी नाम दे कांग्रेस बोल के, बीजेपी बोल के, और अकाली दल बोल के या और बहुत कुछ बोल के जो भी नाम दे हम मगर आज कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं है। सभी पार्टी कंपनी की दलाल बन के रह गई है । एक अडानी का हो सकता है, एक अंबानी का हो सकता है, टाटा का हो सकता है या वेदांता का हो सकता है या सब मिलकर सबका हो सकता है। ऐसी कोई राजनीतिक पार्टी आज नहीं है। इसमें फर्क की कोई बात नहीं है। कुछ दिखावटी है तो कुछ छुपे हुए हैं। मगर जितने भी है सब साम्राज्यवाद के दलाल है हिंदुत्व के दलाल है । ये नहीं समझेंगे तो हम इससे टक्कर भी नही ले सकते है। इसपे मेरा कहना है कि अलग से मत सोचिए कि बीजेपी का सरकार में आना, हिंदुत्व आना है। साम्राज्यवाद की सेवा करने वाला हिंदुत्व में राज में आया है यह सोचिए।  वो खुद मोदी ने कहा है। मुझे लेकर आप गुजरात में हत्या और जनसंहार दिखा रहे है। पर मैं अच्छे दिन लाऊंगा, मैं आके इस देश का विकास करुंगा। मैं आके मेक इन इंडिया... मेक इन इंडिया कहता है यानी यहां के लोग यहां उत्पादन करें यह नहीं कहता है बल्कि दुनियाभर के जितने भी मल्टीनेशनल कंपनी है आइये यहां अपना पूंजी लगाइए। यहां आपके लिए प्राकृतिक संसाधन है, जमीन है, जो  भी चाहिए सब दे देंगे पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर देंगे। यहां आइए यह बोलने के लिए पूरी दुनिया भर में घूम रहा है। उसमे बात क्या है कि जो मनमोहन सिंह कल तक नहीं कर सका। वह (अमेरिका) बोल भी रहा है और वहां की पत्रिका में लिखा है 2004 से लेकर 2014 तक मनमोहन सिंह को एक प्रोग्राम दिया गया था अमेरिका ने, साम्राज्यवाद ने दिया था। उस प्रोग्राम को जितना जोर से लागू करना था उतना जोर से वो लागू नहीं कर सका। इसलिए मोदी को लाया है। अगर मोदी उतने जोर से नहीं कर सके तो मोदी को भी हटाएंगे। जैसा 2004 में हमने देखा हैं 6 महीना भी नहीं हुआ कि मोदी को कारपोरेट मीडिया ने बहुत प्रमोट किया । दिल्ली में 3 महीने भी नहीं हुआ कि केजरीवाल को प्रमोट किया गया। यानी यहाँ जो भी शासक हैं साम्राज्यवाद के हाथों में खिलौना बन गया है।  इसमें हम देश भक्त लोगों को सोचने की बात है।  क्योंकि जितने भी शासन में जो लोग आए हैं उसमें कोई देशभक्त नहीं है। देशभक्ति का नारा तो खास कर सबसे ज्यादा संघ परिवार के लोग देते हैं। अगर यह लोग देशभक्त हैं तो क्यों इस देश को बेच रहे हैं? इंटरनेशनल मार्केट में क्यों बेच रहे हैं? बाहर के जितने भी मल्टीनेशनल नेशनल कंपनी हैं, बड़ी कंपनी है इनको बेचने के लिए क्यों उसका आमंत्रण दे रहा है? क्यों यहां FDI ला रहा है?  क्यों सेना में निजीकरण की बात कर रहा है? क्यों रेलवे को निजीकरण करने की बात कर रहा है?  पूरे जमीन को बेचने लिए भूमिअधिग्रहण कानून ला रहा है। देश को बेचने वाले आदिवासी लोग है या देश को बेचने वाले आज जो शासन में बैठे हैं वे लोग है? ये सोचना है। इसलिए तो आज फासीवाद के विरोध में जैसा 1930 में सभी लोकतांत्रिक ताकतें इकट्ठा हुई थी आज वैसे ही एक अवसर है एक मौका है। देशभक्त, लोकतांत्रिक, हिंन्दुत्व विरोधी, क्रांतिकारी, धर्मनिरपेक्ष इन सबको इकट्ठा होकर इसके विरोध लड़ना है।  ऐसी बात नहीं है कि हमारे पास दिशा नहीं है।
कुछ लोग दिशा की बात को अब तक पार्लियामेंट के ढांचे में देखते है तो उनको नही दिखता है। इसलिए मैंने पहले ही कहां कि इसके बाहर देखिये। क्योंकि आपके पंजाब में भी नक्सलबड़ी का लहर आया था। कवि लोग, कलाकार अवतार सिंह पास, लाल सिंह दिल जैसे कवि आये थे। कृतिपाल रंधावा जैसा छात्र नेता आया था। वैसे बुद्धिजीवी लोग उसमे शामिल हुए थे। पंजाब में जो नक्सलवादी आंदोलन इमरजेंसी के समय मे प्रवेश किया है। आंध्र, पंजाब, और अन्य समेत में जो इतना बड़ा नक्सलबाड़ी का लहर आया था। वो लहर आज भी  पूरे देश चालू है। वैसे आज देखा जाए तो कोई ऐसी पार्लियामेंट्री पार्टी नहीं है देश के जितने राज्यो में माओवादी पार्टी है। छत्तीसगढ़ में, उड़ीसा में है, झारखंड में, तेलंगाना में है, आंध्रा में, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक, पंजाब यानी खुद मनमोहन सिंह ने कहा है कि 12 राज्यों में, यह तो सबसे बड़ा आंतरिक खतरा है। माओवादी पार्टी का नाम लेकर  मनमोहन सिंह ने खुद कहां है। आज जो सरकार में आया है वह भी ऐसा ही कह रहा है। इसलिए तो 3,00,000 सेना को छत्तीसगढ़ में भेजा है। इसीलिए यूएपीए लागू कर रहा है। ऐसा नहीं है कि बहुत मजबूत सत्ता में आया है। ऐसा होता तो फिर कश्मीर में सेना क्यों रहती है? नागालैंड में क्यों रहती है? देश में इतना बड़ा हिस्सा सेना के शासन में हैं। देश में पूरब और मध्य भारत के पूरे जितने भी जंगल, आदिवासी है वहां जो शासन चल रहा है पैरा मिलिट्री फोर्सेज का शासन चल रहा है। कहाँ है डेमोक्रेसी? कहां रूल ऑफ़ लॉ है? आज यूएपीए है एक समय में टाडा था। तो ऐसी स्थिति में इसके विरोध में जो क्रांतिकारी संघर्ष चल रहा है और क्रांतिकारी संघर्ष चलाते हुए 6 साल से  वैकल्पिक विकास नीति लेके जो जनताना सरकार चला रहे है। इसलिए तो हम 2006 में जो रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाये है। हमारा कार्यक्रम ये है कि आप जो डेमोक्रेसी समझते हैं, जो पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी समझते हैं, वो बुर्जुआ (पूंजीवादी) डेमोक्रेसी नहीं होता है। वो साम्राज्यवाद और सामंतवाद की एक तानाशाही होती है। उसके विरोध में जनता का क्रांति से एक जनतंत्र बन रहा है, नीचे से बन रहा है, जमीनी स्तर से बन रहा है। आदिवासी, दलित लोग बना रहे है। किसान मजदूर लोग बना रहे हैं। महिलाएं बना रही हैं। अल्पसंख्यक बना रहा है। ये क्रांति से ही जनतंत्र बनेगा।  ये प्रचार करने के लिए हम रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाए हैं। आंध्रा में तो उसका सम्मेलन होते ही उसको प्रतिबंधित कर दिया गया। मैं उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। हमारे उपाध्यक्ष को मार डाला गया है। गंटी प्रसादम जो 30 साल क्रांति में काम किया था, फिर उपाध्यक्ष बना था। वेल्लूर में रात को उसको मार डाले है। और जनरल सेक्रेटरी साईं बाबा को जो 90% विकलांग हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले हैं। बुद्धिजीवी है, पूरे देश विदेश में घूमा है। रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेसी के बारे में बात करते हुए, या लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ते हुए, दिल्ली यूनिवर्सिटी में दलितों के आरक्षण के लिए लड़ते हुए, जितने भी 20 साल से लोकतांत्रिक आंदोलन जहां चल रहा है उसमें वो शामिल रहा है। उस साईं बाबा को एक साल से नागपुर में अंडा सेल में रखा है, तनहाई में रखा है।  और कहता है कि सबसे खतरनाक बुद्धिजीवी है जो दंडकारण्य में आंदोलन चल रहा है उससे उसका संबंध है। उनको अगर कोर्ट में ले जाते है तो सैकड़ो पुलिस उसके साथ जाते है। पैरामिलिट्री फोर्सेस उनके साथ जाते हैं उनके सामने लैंड्स माईन लेकर चलते है। उसको ऐसे बताना चाहते हैं कि कोई खतरनाक आतंकवादी है। पूरा मुस्लिम इस देश का आतंकवादी है। पूरे आदिवासी लोग यहां माओवादी है। सरकार मध्यमवर्ग की ये जो चेतना  बनाने के लिए कोशिश कर रही है। और हम चुनाव के खिलाफ में जो पर्चे बांटे हैं तो उसमें उत्तराखंड में जो हमारा सदस्य है जीवन चंद्र उसको गिरफ्तार किया गया है। केरल में RDF द्वारा  प्रो. जगमोहन को, प्रोसेसर अमित भट्टाचार्य, प्रो. हरगोपाल को बुलाकर एक सेमिनार करने पर वहां के एक साथी पर देशद्रोह का मुकदमा लगा दिया गया।  फिर भी इतना झेलते हुए भी हमें ये कहना है कि दोस्तों साथियों अगर आप एक वास्तविक लोकतंत्र में जीना चाहते हैं किसान मजदूर के लिए, अल्पसंख्यक के लिए, मेहनतकश लोगों के लिए एक अच्छे समाज का एक सपना देखना चाहते हैं तो क्रांति से ही होने वाला है। सिर्फ क्रांति ही साम्राज्यवाद का, ब्राम्हणीय सामंतवाद का, हिंदुत्व का विरोध करने वाला है।
 इसलिए आज जो पार्लियामेंट में बैठे हैं, शासन में बैठे हैं। तो मोदी को देखकर डरने की कोई बात नहीं है। मोदी तो एक विशेष अभिव्यक्ति है। इतने साल से जो गुजर रहा है उसका विरोध करने में.. क्योंकि वैसे तो मुट्ठी भर का शासन हैं हम तो एक सौ बीस करोड़ जनता है, मेहनतकश जनता है। काम करने के लिए है यह हाथ और यह हाथ हथियार लेने के लिए भी है। तो ऐसे संसदीय फ्रेमवर्क से जो बाहर चल रहा है इसके बारे में सोचिए। दंडकारण्य में जो हो रहा है वहां आकर खुद देखिए। वैसे वहां जाकर लिखे है अरुंधति राय जैसे लोग है, बीडी शर्मा खुद जो गांधीवादी है। बस्तर में जो आदिवासी संघर्ष कर रहे हैं जीवन भर उसके समर्थन में रहे क्योंकि वो खुद बस्तर का कलेक्टर रहा है। बस्तर के कलेक्टर से लेकर जो आज लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए काम करने वाले है वह समझ रहे है कि बस्तर के आदिवासियों का जो संघर्ष है वह एक न्यायपूर्ण संघर्ष है। प्रोफ़ेसर जगमोहन हैं वहां जो हो रहा है उसका समर्थन दे रहा है।  ऐसा नहीं है कि सब माओवादी लोग हैं । तो सोचिए यहां की मीडिया के लोग भी हो सकते हैं, बुद्धिजीवी लोग हो सकते हैं। अपना अपना विचार होते हुए भी आज समझने की बात यह है कि न्याय और अन्याय के बीच में एक संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में एक पक्ष लेने का समय है। जैसा फासीवाद के विरोध में 1930 में एक पक्ष लेने का समय आया था, बुद्धिजीवियों के लिए आया था। जैसा गोर्की ने लिखा है कि बुद्धिजीवी लोग आप किसके साथ है? इसलिए तो सब बुद्धिजीवी लोग, सभी कवि कलाकार लोग उसके पक्ष में आए हैं। आज भी ऐसा समय आया है। आप देखिए जब एक ओबामा अमेरिकन प्रेसिडेंट बना तो मीडिया ने लिखा कि पहली बार श्वेत अमेरिका में एक आधा अश्वेत आधा मुस्लिम अध्यक्ष बना है। इससे क्या होना है? सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले देश मे खुद मोदी कह रहा है और उसका समर्थन करने वाले भी कह रहे हैं कि चाय बेचने वाला, बैकवर्ड कास्ट से आने वाला है। चूँकि यहां ब्राह्मण के शासन थे। जवाहरलाल नेहरू हो, इंदिरा गांधी हो और बहुत सारे जितने भी थे ब्राह्मण प्रधानमंत्री थे इसलिए पहली बार चाय बेचने वाला, पिछड़ी जाति का प्रधानमंत्री आया है। यानी अपनी उंगली अपनी आंख पे रखो। काला मुस्लिम होते हुए भी ओबामा के शासन में अमेरिका में हथियारों का व्यापार जितना हुआ उतना किसी प्रेसिडेंट के समय में नहीं हुआ था । हथियारों का प्रोडक्शन हो रहा है, बेच रहा है, युद्ध करा रहा है, यमन के ऊपर सऊदी अरेबिया के ऊपर हथियारों का इस्तेमाल करता है। अमेरिका का काम यही है अमेरिका का अस्तित्व यही है कि हथियारों को बेचो युद्ध छेड़ो और धनी बन जाओ। आज हमारे देश में भी यही चल रहा है। तो हमारी उंगली को हमारे ही आंखों में रखने की कोशिश जो पार्लियामेंट्री सिस्टम में हो रहा है उसके विरोध में एक विश्व दर्शन लेकर क्रांति बनाने की एक दिशा चल रही है। उस दिशा की तरफ देखिए सोचिए और आलोचना कीजिए। ये कहने के लिए मुझे आपने जो मौका दिया है, खासकर रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए लाल सलाम!

★★★

Friday, May 11, 2018

मुठभेड़ के पर्दे में नरसंहार: गढ़चिरौली में विकास हेतु राज्य की नई नीति

जांच कमेटी की रिपोर्ट कहती है गढ़चिरौली मुठभेड़, एक फर्जी सोचा-समझा जनसंहार है। टीम इस पर यकीन नहीं करती कि यह हत्याएं अलग-थलग घटनाएं हैं। यह इस क्षेत्र में पुलिस क्रूरता की एक व्यापक परंपरा का हिस्सा लगता है।
-अंग्रेजी से अनुवाद: असीम सत्यदेव

प्रेस विज्ञप्ति 
मुठभेड़ के पर्दे में नरसंहार: गढ़चिरौली में विकास हेतु राज्य की नई नीति 
    
      महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की मामरागढ़ तहसील में बोरिया-कासनासुर में 22 अप्रैल 2018 की सुबह एक तथाकथित मुठभेड़ हुई। अगले दिन पुलिस ने जब प्रेस नोट के साथ 16 लोगों की सूची यह कहते हुए जारी की कि नक्सली मारे गए हैं। 24 अप्रैल को पुलिस ने दावा किया कि इंद्रावती नदी में 14 और लाशें मिली हैं। और इस तरह मरने वालों की संख्या 40 से अधिक हो गई। गढ़चिरोली जिले में इस तथाकथित मुठभेड़ के स्थानों पर 12 राज्यों के 44 लोगों की एक जांच कमेटी टीम पहुंची। जिसमें तीन प्रमुख मानवाधिकार संगठनों और मंचों के लोग थे। यह तीन संगठन: कोआर्डिनेशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स आर्गेनाईजेशन (c d r o) इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीपल्स लेयर्स ( IAPL) और वूमेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन एंड सेक्सुअल वायलेंस (w s s) थे। हमने हाल ही में हुए सभी पुलिस हिंसा तथा मुठभेड़ों के स्थानों का भी दौरा किया। 5 से 7 मई 2018 तक 3 दिनों तक तथ्यों की जांच की गई और इस टीम की सहायता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के स्थानीय प्रतिनिधियों, स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों, ग्राम सभा सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों ने की। जांच में हमारा निष्कर्ष यह निकला कि जिन घटनाओं के लिए मुठभेड़ शब्द इस्तेमाल किया जा रहा है दरअसल वह सारा फर्जी मुठभेड़ है। 
घटना की जांच से जो तथ्य सामने आया कि कि-60 पुलिस तथा CRPF ने चारों तरफ से माओवादियों को घेर लिया और फिर उनकी हत्या करने के इरादे से आधुनिक हथियारों जैसे अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) से अंधाधुंध फायरिंग की। इस तरह यह एक सोचा समझा जनसंहार है। तथाकथित मुठभेड़ से संबंधित पुलिस की कहानी पर जांच टीम ने सवाल उठाए। मरने वालों की अंतिम संख्या पर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि सी-60 पुलिस ने फौरन ही लासें बरामद नहीं की। मुठभेड़ के बाद कई दिनों तक इससे संबंधित महत्वपूर्ण सबूत जैसे पत्र, फोटोग्राफ, पहचान पत्र पड़े रहे। 22 अप्रैल 2018 को पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के दौरान असली स्थानों का कोई फोटोग्राफ या लाशों का कोई फोटो जारी नहीं किया गया। केवल चुने हुए पत्रकारों को मुठभेड़ स्थान की जानकारी दी गई। और उनकी यह बात भी संदेह पैदा करती है कि इस तथाकथित मुठभेड़ के 2 दिन बाद 24 अप्रैल को उसी जगह से 15 लाशें बरामद होती हैं। यह संदेश इसलिए है क्योंकि घायल लोग मजबूरन पूरे इलाके में फैल जाते हैं। गौर करने लायक दिलचस्प बात यह है कि पूरी कार्यवाही में ही सी-60 टीम को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
 टीम को विदेशी पर्यटक जैसा सूचित किया गया और उसके लिए लोगों से संपर्क साधना मुश्किल किया गया। जब हम बोरिया पहुंचे तो वहां गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी थी। ऐसा लगा कि जांच टीम के लोगों से बात करने से ध्यान दूसरी ओर बताने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लोगों को अहेरी से कंसूर पुलिस द्वारा इसलिए लाया गया था कि वे लोग जांच टीम की उपस्थिति के खिलाफ प्रदर्शन करें। जांच टीम रात में गट्टेपल्ली गई और वहां उसने असामान्य रूप से सुरक्षा बलों की मौजूदगी देखी। पिछले 3 दिनों से बिजली नहीं आने की वजह से गांव में पूरा अंधेरा था। गांव वालों ने हमें बताया कि उसी दिन से पुलिस बल यहां तैनात है और उनके सामने बात करने से लोगों को डर लगता है। जांच टीम के इर्द-गिर्द भी पुलिस बल मंडराता रहा जिससे बातचीत में कई मुश्किल पैदा हुई। घटना से जुड़ा हुआ गट्टेपल्ली ऐसा गांव है जहां 22 अप्रैल से 8 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट है। वह शादी में शामिल होने गांव से बाहर गए थे। उनमें से केवल एक अवयस्क रासु चाको माडवी की पहचान हो पाई। गांव वालों ने उसकी लाश की पहचान उन लाशों में से की जिनके मारे जाने का दावा बोरिया-कासनासूर मुठभेड़ स्थल पर पुलिस ने किया था। बाद के दिनों में पुलिस के विवरण लगातार बदलते गए। गुमशुदा लोगों के परिवार वाले जब पुलिस के पास पहुंचे तब पुलिस ने यह स्थापित करने की कोशिश की कि वे माओवादी पार्टी के नए-नए भर्ती रंगरूट थे।

 जब सवाल उठे कि उनके शव यूनिफॉर्म में क्यों थे तो पुलिस का विवरण बदल गया कि कैसे एक महीने पहले उनकी भर्ती हुई थी। यह भी उचित नहीं लगता कि गुमशुदा लोगों के आधार कार्ड जब्त कर लिए गए हैं और आज की तारीख तक लौटाए नहीं गए। राजाराम खंडाला  में 24 अप्रैल की रात की घटना में पुलिस के बयान परस्पर विरोधी हैं। 24 अप्रैल को जिमलगट्टा पुलिस स्टेशन से उनके बयानों के अनुसार घटना राजाराम खंडाला में घटी। 25 तारीख को नंदू का शव उसके परिवार को सौंपते हुए एसपी ने एक पत्र जारी किया जिसमें यह कहा गया कि वह कोपेवंचा कोउटारम जंगल में मारा गया। मारे गए लोगों में चार महिलाएं थी। जांच टीम ने राजाराम खण्डला में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया और नंदू के परिवार वालों से मुलाकात भी की। 23 तारीख की सुबह नंदू के परिवार और गांव वालों को स्थानीय पुलिस ने खबर दी कि अन्य लोगों के साथ नंदू को भी पिछली रात बोरिया-कासनासुर से उठा लिया गया है। परिवार ने  पकड़े गए लोगों की तलाश में पुलिस स्टेशनों और शिविरों का चक्कर लगाया लेकिन उन्हें खोज नहीं सका। अगले दिन उन्हें सूचना दी गई कि नंदू तथा अन्य लोग 23 तारीख की शाम को नयनार जंगल में मुठभेड़ में मारे गए।
 जांच टीम ने नैनार जंगल में मुठभेड़ स्थल की पहचान की। वहां जमीन पर खून के धब्बे, रबड़ के दस्तानों का एक खुला पैकेट, पेड़ के तनों पर गोलियों के निशान और दो खाली डिब्बे थे। ऐसा लगा कि पुलिस ने नंदू को पहले यातना दी और फिर जानबूझकर मार डाला। अन्य कुछ तथ्यों के साथ हमारी टीम ने ध्यान दिया कि परिवार को कोई पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई। 25 अप्रैल को जब पिता ने शव हासिल किया तो वह खराब होता जा रहा था। लेकिन तब भी उसके दाहिने कंधे पर कुल्हाड़ी से किए वार पता चल रहा था। उसके शरीर पर गोली का निशान नहीं था। आस पड़ोस के लोगों ने आमतौर पर मुठभेड़ों के दौरान बंदूक चलने की आवाज नहीं सुनी लेकिन अलग थलग कुछ गन शॉट की आवाज उस रात सुनाई दी थी। परिवार को आशंका है कि सभी छह लोगों को पुलिस हिरासत में यातनाएं दी गई और फिर मार डाला गया। टीम को आश्चर्य हुआ कि नंदू तथा अन्य लोगों को उठा लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर क्यों नहीं अदालत में पेश किया गया और जब सारे सबूत और गवाहों से यह पता चल रहा है  कि उन्हें हिरासत में लेकर यातना दी गई है और फिर मार डाला गया है। तो कैसे पुलिस इसे मुठभेड़ में हुई मौत का दावा कर रही है।
 हमने ध्यान दिया कि कोरापल्ली गांव में परिवार तथा पड़ोसियों को सुरक्षाबलों तथा स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार परेशान किया जाता रहा है और धमकाया गया है। यह हत्याएं कोई अलग-थलग घटनाएं नहीं लगती बल्कि इस क्षेत्र में पुलिस की बुरी करतूतों की व्यापक परंपरा का हिस्सा लगती हैं। ऐसा लगता है कि बड़ी संख्या में पुलिस शिविरों तथा सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र में रहने वालों के मन में डर का वातावरण तैयार किया जा रहा है। उदाहरण के लिए 5 फरवरी को कोयनवरसा गांव के दो नवयुवक रामकुमार और प्रेमलाल चिड़ियों के शिकार पर गए थे। उन्हें सुरक्षाबलों ने उठा लिया उन्हें अलग-अलग ले जाकर पूछताछ की गई और लगातार उन पर यह दबाव डाला जाता रहा कि वह खुद को माओवादी मान लें। जब उन्होंने इस आरोप से इनकार कर दिया तो उन्हें जबरदस्ती पकड़े रखा गया। उनमें से एक प्रेम लाल सौभाग्य से बच निकलने में कामयाब हो गया और जांच टीम को उससे सारी बातें बताई 6 फरवरी को गांव वाले उस जगह गए जहां से इन आदमियों को उठाया गया था। वहां उन्हें खून के धब्बे रामकुमार की वोटर पहचान पत्र का जला हुआ टुकड़ा और उन लोगों के द्वारा शिकार की गई चिड़िया के अवशेष मिले। इससे उन्हें रामकुमार के मार दिए जाने का संदेह हुआ। जब वह गडचिरोली पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें वहां रामकुमार की लाश मिली। कोयनवरसा गांव के लोगों ने दावा किया कि उनके गांव में ऐसा पहली बार हुआ है और पुलिस का उन पर दबाव था कि कोई आरोप ना लगाएं। गांव वालों को चुप रहने के लिए पुलिस वालों ने घूस देने का प्रस्ताव रखा। परिवार हेदरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गया तो वहां एक पत्र पर उनके अंगूठे का निशान लगवा लिया गया। जिसमें यह लिखा था कि वे लोग माओवादियों से जुड़े थे।
     एक मजिस्ट्रेट स्तर की जांच हो रही है लेकिन ऐसा नहीं लगता कि अब कुछ हो पाएगा। 2016 में सूरजगढ़ क्षेत्र में लायड माइनिंग कारपोरेशन ने अपना बेस तैयार किया था। जिस दिन से लॉयड को पत्ते पर जमीन दी गयी थी। उसी दिन से इस क्षेत्र में लोगों ने खदान का विरोध शुरू कर दिया था। घमकुंडवानीऔर सूरजगढ़ खदानों के पास के गांवों के लोग लोगों के ऊपर लगातार पुलिस की हिंसक कार्यवाही चलती गई और उन्हें परेशान करने पीटने और गिरफ्तारी का काम होता रहा।
      मोहुन्दी और गुडनसुर मैं इसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। जहां गट्टा पुलिस द्वारा पहले 2 और फिर 5 लोगों को गांव से उठा लिया गया।  जब गांव वालों ने इसका विरोध किया उन्हें पुलिस ने बेरहमी से इस हद तक पीटा कि अब तक उनके बदन पर पुलिस हिंसा के निशान मौजूद हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की मां का हाथ तोड़ दिया गया। जिससे अभी हाथ से काम करने में तकलीफ होती है। जिन 8 लोगों को उठाया गया उनमें सात न्यायिक हिरासत में है। जिनमें दो किशोरावस्था के हैं और एक के बारे में कोई खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा दिनेश फरार है लेकिन परिवार वालों को डर है कि पुलिस ने शायद उसे मार ही डाला हो। 29 मार्च 2018 को रेकनर गांव के एक युवक संसु मिर्चा उसेंडी ने जानवरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 30 मार्च को वह जाल का हाल लेने पहुंचा तो उस पर CRPF ने पीछे से हमला बोल दिया। उसे सुरक्षा बल द्वारा पीटा गया, घसीटा गया और फिर मार डाला गया। 1 अप्रैल को उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस स्टेशन गए। उसके मारे जाने की खबर उन्हें नहीं दी गई। 3 अप्रैल को उसकी तलाश में यह लोग पुलिस स्टेशन के आस पास जमा हुए तो पुलिस ने कथित मुठभेड़ में मारे जाने की बात उनसे कही। 6 अप्रैल को SP ऑफिस के सामने परिवार और गांव वालों ने इस हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 
इस क्षेत्र में धमकुंडवानी और सूरजगढ़ माइनिंग प्रोजेक्ट बढ़ती पुलिस हिंसा के केंद्र बनते हुए प्रतीत हो रहे हैं। 2006-07 जहां खदान प्रस्तावित हुई थी वह स्थानीय समुदाय के विरोध के चलते रोक दी गई थी। अब एक बार फिर से पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शिविरों की संख्या बढ़ाई गई है और आस-पास के गांव के लोगों को परेशान किया जा रहा है। पिछले कटु अनुभव के कारण महिलाएं पुलिस हिंसा के डर से जंगल में जाने से डरती हैं क्योंकि पहले उन्हें परेशान किया गया था और सुरक्षा बलों द्वारा रातों-रात उठा लिया गया था। पुलिस द्वारा उठा लिए जाने के डर से पुरुष बाजार जाना बंद कर चुके हैं। कारपोरेशन तथा पुलिस के दबाव के चलते तेंदूपत्ता और बांस खरीदने वाले ठेकेदारों ने यहां आना बंद कर दिया है। गांव वालों की गिरफ्तारी तथा हत्याएं और इन मामलों पर न्यायिक प्रतिक्रिया और कार्यवाही के अभाव लोगों के अंदर डर और गुस्से का भाव पैदा कर रहा है। 
     महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड के आदिवासियों के लिए धमकुंडवानी पहाड़ी एक पवित्र स्थान है और खनन से उनके सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन पर हिंसक प्रभाव पड़ेगा। गढ़चिरोली जिले की स्थिति को समझने के लिए जांच टीम ने 3 दिनों में कई गांव वालों और सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। हमारे सामने यह बात बिल्कुल साफ है कि इस सरकार द्वारा विकास का मापदंड जो निर्धारित किया गया है उसमें लोगों के हितों को नजरअंदाज कर दिया गया है। अपनी जमीनों पर हिंसक तरीके से अधिग्रहण और उनके जीविका के साधनों को छीनते देखकर लोग दृढ़ता से खड़े हो गए हैं और फलस्वरुप बर्बर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं जिसमें लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। जांच टीम सरकार द्वारा मुठभेड़ में की जाने वाली हत्याओं की नीति की भर्त्सना करती है और मांग करती है कि :

  1. बोरिया-कासनासुर, राजाराम खंडाला, कोयन वरसी और रेखानेर में हुए फर्जी मुठभेड़ों की न्यायिक जांच हो।
  2.  पुलिस क्रूरता के खिलाफ बोलने वाले सिविल सोसाइटी के सदस्यों के ऊपर दर्ज सारे झूठे केस वापस लिए जाएं फर्जी मुठभेड़ों की योजना बनाने वालों तथा पुलिस बल का अंधाधुंध इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर केस दर्ज किए जाएं।
  3.  इलाके से पुलिस तथा अर्धसैनिक बल हटाए जाएं।
  4.  ग्राम सभा के लिए PESA एक्ट में संशोधन को वापस लिया जाए।
  5. तेंदूपत्ता और बांस एकत्र करने के काम को बिना किसी बाधा के संचालित होने तथा वाजिब दाम की सरकार को बिक्री के लिए जंगलों को सुरक्षित किया जाए।


कोआर्डिनेशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स आर्गेनाईजेशन (c d r o)
इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीपल्स लायर्स ( i a p l)
 वूमेन अगेंस्ट स्टेट प्रिपरेशन एंड सेक्सुअल वायलेंस (w s s)

Wednesday, May 9, 2018

महान क्रंतिकारी कार्ल मार्क्स के जयंती के 200 वी वर्षगांठ पर


5 मई को दुनिया के महान क्रंतिकारी कार्ल मार्क्स के जयंती के 200 वी वर्षगांठ पर मजीठिया भवन गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का आयोजन भगत सिंह छात्र मोर्चा, इंकलाबी नौजवान सभा व भगत सिंह अम्बेडकर मंच के सयुक्त तत्वाधान में किया गया।



संगोष्ठी में संचालन करते हुए बीसीएम के शैलेश ने मार्क्स की 200 वी जन्म वर्षगांठ पर वर्तमान आर्थिक समाजिक राजनीतिक संकट और मार्क्सवाद का परिचय रखा।

वक्ताओं में चतुरानन ओझा ने कहा कि दास समाज,सामंत समाज से लेकर पूंजीवादी समाज के गति को कार्ल मार्क्स ने समझ और एक वैज्ञानिक सूत्र प्रस्तुत किया। दुनिया को वैज्ञानिक तरीके से समझने के लिए उन्होंने द्वंद्वात्मक भौतिकवाद का दर्शन दिया। तब से लेकर अब मार्क्स के पहले वाली दुनिया नही रह गयी। सारे संसाधन कुछ मुट्ठी भर लोगो के हाथ मे इकट्ठा होने के साथ साथ शैक्षणिक संस्थाओ पर भी कब्जेदारी बढ़ी है। संसोधनवाद के रूप में वर्ग संघर्ष को तेज करने के बजाए धीमा करने वालो को भी पहचानना होगा।

जे.एन. साह ने कहा कि इस पूंजीवादी व्यवस्था में संकट ही संकट है इसलिए मार्क्सवाद की प्रासंगिकता पर तो सवाल ही नही है। मार्क्स से पहले भी असमानता थी, शोषण था और उसकी व्याख्याएं थी लेकिन मार्क्स ने पहली बार वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उसका विश्लेषण,व्याख्या किया और न सिर्फ व्याख्या बल्कि उसे व्यवहार में लागू करके भी दिखाया। और इसको लेकर ईमानदारी से जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे है। हायर एंड फायर नीति से बेरोजगारी का संकट है, रेल दुर्घटना में मासूम बच्चे मारे जा रहे है। तथाकथित लोकतंत्र का अंतिम खंभे की ये हालात है कि पूरी तरह से लीपापोती जारी है। इसके स्थाई समाधान के लिए मजदूरों,किसानों, छात्रों,कर्मचारियों, दलितों,अल्पसंख्यकों के बीच छोटे-छोटे समूह बनाकर लगातार संघर्ष करने की जरूरत है। मीडिया द्वारा यह प्रचार किया जा रहा कि असली समस्या मुसलमान है, कामचोर कर्मचारी है,पाकिस्तान है। इसका पर्दाफास करने की जरूरत है।

राजेश साहनी ने बात रखते हुए कहा कि दुनिया मे जब जब आर्थिक संकट आया है तब तब चाहे पूंजीवादी हों या समाजवादी हों सबने मार्क्स के सिद्धांतों का अध्ययन किया। मार्क्स ने समाज के गति का विश्लेषण करके बताया कि समाज मे वर्ग संघर्ष चलेगा जब तक कि एक वर्गविहीन साम्यवादी समाज की स्थापना नही हो जाती। पूंजीवादी समाज मे ही ये अंकुर पैदा होंगे और समाजवादी समाज का निर्माण होगा। यह कोई कल्पना नही है।

सामाजिक कार्यकर्ता कृपाशंकर ने कार्ल मार्क्स के जीवन व त्याग पर प्रकाश डाला और त्याग के महत्व को रेखांकित किया कि मार्क्स ने विचार व दर्शन को समाज परिवर्तन का हथियार बनाया और उस समय के मजदूर आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके विचार  व व्यवहार से तत्कालीन राज्य डरता था और उन्हें देश निकला देते रहे । उनकी पत्नी के बड़े भाई प्रंशा राज्य के गृहमंत्री होने के बावजूद उनके 7 बच्चों में से मात्र तीन बच्चे ही बचे। जबकि उनकी पत्नी की कैंसर से मौत हो गयी।  वर्तमान समय में आदिवासियों के संघर्ष व उन पर राज्य मशिनिरियो के दमन की चर्चा किया।

संध्या पांडेय ने कहा कि जब पूरी दुनिया को फ़ासीवाद नरक बनाने पर तुला था उस समय में स्टालिन के नेतृत्व में जो संघर्ष हुआ और फ़ासीवाद हारा। यह सबसे बड़ा उदाहरण है कि मार्क्सवाद ही एकमात्र रास्ता है शोषण से मुक्ति का। हमे अपने निजी जिंदगी में भी सर्वहारा के मूल्य, अनुशासन को अपनाना चाहिए। जातिवाद और पितृसत्ता पर बात करते हुए कहा कि इसके जड़ में संपत्ति की व्यवस्था ही है जिसे मार्क्सवाद खत्म करने की राह दिखाता है।

आनंद पांडेय ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विचार समाज से पैदा होता है चूंकि  हमारा समाज सामंती है तो मार्क्सवादीयों में भी ब्राम्हणवाद दिखाई दे सकता है और क्या सामाजिक न्याय की बात करने वाले या अम्बेडकराइटो में ब्राम्हणवाद नही दिखाई देता है?  एक मार्क्सवादी होने की सच्चाई ये है कि आप उन सिद्धांतो के प्रति सच्ची और व्यवहारिक आस्था रखे। मार्क्स ने कभी दावा नही किया कि वो पैगम्बर या देवता है। मैं सिखाऊंगा और तुम सीखोगे। भारत मे पर्याप्त समय के बाद भी क्रांति नही कर पाने का कारण जाहिर है कि हमने मार्क्सवाद को नही सीखा,परिस्थितियों को ठीक से नही समझा,हमने अपने भीतर संकोच और ढोंग बनाये रखा।  सदियों से हमारे अंदर मध्यमवर्गीय,सामंती सोच कूट कूट कर भरा है लेकिन सचेत तौर पर हमे अपने अंदर की लड़ाई और बाहर समाज की लड़ाई को लड़ना होगा तभी हम मार्क्स को सच्ची बधाई दे सकते है जन्मदिन की।

शायर महेश अश्क ने कहा कि आदमी के भीतर जो कई तरह के आदमी है उसे अध्ययन करके कैसे निर्मूल करें।  मार्क्स दुनिया का पहला विचारक है जिसने आदमी की सत्ता से उसके आत्मविस्वास को हटाके समूह की सत्ता से जोड़ा। मार्क्स आदमी को आदमी के प्रति ईमानदार बनने की प्रेरणा दी। उसने कहा कि पसीना मेहनत के क्षणों में शरीर से निकलने वाला द्रव नही है यह उस मुद्रा में इसकी जगह है जो प्रचलन में हुआ करते है। वर्ग से जब हम आत्मीयता से नही जुड़ेंगे तब तक हमारा आत्मविश्वास बाद नही होगा। हमारी दृष्टि व्यापक नहीं होगी। जो आदमी को आदमी और आदमी को आदमी के लिए बनाती है यह सारी चीजें मार्क्स से पहले तीतर वितर पड़ी थी।

 मुख्य वक्ता डॉ. असीम सत्यदेव ने कहा कि मार्क्सवाद के विश्वनजरियों में आज कोई भी बड़े से बड़ा विद्वान ये दावा नही कर सकता कि मुनाफा अतरिक्त मूल्य नही है। दुनिया को देखने के लिए द्वंद्वात्मक भौतिकवादी नजरिया गलत है कोई और नजरिया है कोई ये साबित नही कर सकता। मानव सभ्यता का इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास है इसका खंडन कोई नही कर सकता। उसी तरह से राज्य एक वर्ग द्वारा दूसरे वर्ग का उपकरण है इस पर कोई सवालिया निशान तक नही लगा सकता।  हा सवाल मार्क्सवाद कैसे लागू हो यह सवाल है। वो भी भारत में। इसे व्यवहार का दर्शन कहा गया। कहा जाता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। कितना लोकतांत्रिक है यह व्यवहार में पता चल जाएगा। इस गोष्ठी की क्या क्या कठिनाईया हुई उससे पता चल जाता है कि जिस लोकतंत्र का दावा 1947 के बाद भारतीय गणराज्य ने किया था। और विश्वविद्यालयों को मुक्त चिंतन का केंद्र बनाने का और राजकीय दमन मुक्त रखने का दावा था। वो भी आज के समय मे कदम कदम पर छीना जा रहा है। एक कार्यक्रम की अनुमति देने वाले के अंदर भय है। क्यो अनुमति दी इसका जवाब देना पड़ेगा। फिर भी हम कहे कि सबसे बड़ा लोकतंत्र है कितना हास्यास्पद है। उसी तरह संपत्ति की व्यवस्था किस तरह काम कर रही है। मार्क्सवाद अनुसूचित जाति में नही जनजाति तक पहुच गया है। इसलिए उनका बस चले तो हर आदिवासी को मार डाले। क्योकि वो जंगल,पहाड़ और धरती को बचा रहे है। जिनका दोहन करना आज दुनिया के दौलतमंदों के लिए जरूरी हो गया है। इस व्यवस्था का संकट है। वो संकट इतना गहरा है। बाजार के संसाधनों की लूट की खुली छूट दे दी जाए तो भी वो अपनी समस्या का समाधान ढूंढ नही पाएंगे। मार्क्सवादी जानते है कि साम्राज्यवाद के पास इसका कोई इलाज नही है । और संकट अपने चरम सीमा पर पहुच गया है। इसीलिए सारे अधिकार छीने जा रहे है। जिनको देने का दावा मौजूद व्यवस्था ने किया था। किस तरह से वर्ग संघर्ष को यहां लागू किया जाए। गलतिया हुई है गलतियों से हमने सबक भी लिया है। भारतीय परिवेश में लागू करने का प्रयास भी किया जा रहा है। यहां और दुनिया भर में जितने संघर्ष चल रहे है उसकी सूचना छुपाने पर भी जितनी सूचना हमारे सामने है। उसको देखकर मैं हतास होने का कोई कारण नही देखता हूं। जनता लड़ रही है पूरी शिद्दत से। व्यवस्था में ये हिम्मत नही है कि वह संघर्ष की असलियत को हमारे सामने उजागर कर सके। कितना ओ दमन कर रहे है ये  भी वो नही बता सकते है। उसकी कड़ी है निर्दोष आदिवासी छोटे छोटे बच्चे हो उनको कह दिया जाए ये संघर्ष में मारे गए। ये फर्जी एनकाउंटर का एक और नमूना पेस किये है। यानी ये इतने दमनकारी है येभी कहने की उनकी हिम्मत नही है। कश्मीर क्या वो ईट का जवाब पत्थर से फे रहे है? कि गोलियों का जवाब में मजबूरी में पत्थर चला रहे है। इस पर खुली बहस करने के लिए कोई मीडिया तैयार नहीं है। यहां किसी को यह गलतफहमी नही है कि जब राज्य मसिनरी दमन का उपकरण है तब मसिनरी चलाने वाले बदल जाएंगे तो दमन खत्म हो जाएगा। इस समझ को व्यवहार में उतारने की जरूरत है। निश्चित रूप से आने वाली मंजिल हमारी है। ये जल्दी आये इसी कामना के साथ सभी को धन्यवाद।

अध्यक्षता कर रहे कथाकार मदन मोहन जी ने कहा आज मार्क्स,लेनिन,माओ अम्बेडकर की विचारधारा पर हमला हो रहा है। ऐसे में इस आयोजन के कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देता हू परन्तु मेरा आग्रह है कि इन विचारों पर चलने वालों को राजनीति से परहेज नही करना चाहिए।

सभा मे सभी साथियों ने एकमत से गड़चिरोली में अपने हितो व जंगल खनिज संपदाओं को बचाने में लगी आदिवासी जनता के 40 लोगो की हत्त्या के लिये राज्य की निंदा की व प्रस्ताव पास करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग किया। संगोष्ठी में पवन कुमार,महेंद्र आदि लोगों ने सम्बोधित किया और संगोष्ठी में बड़ी संख्या में बुद्धजीवी, छात्र, मजदूर सभी वर्गो के लोग शामिल रहे।